सामानों को बचाएं या खुद की जिंदगी संभाले: पानी से घिरे आदमपुर बैंक कॉलोनी में थमी सांसें, बेबस जिंदगी
भागलपुर, सितम्बर 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा के उफान ने न केवल ग्रामीण इलाकों को निगला है, बल्कि शहर की पॉश कॉलोनियों को भी पूरी तरह जलमग्न कर दिया है। आदमपुर बैंक कॉलोनी की स्थिति इन दिनों दिल दहला देने वाली है। सड़कों पर कमर भर पानी है तो घरों के भीतर घुटने भर गंदा पानी हिलकोरे मार रहा है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि वे अपने घर-सामान बचाएं या खुद की जिंदगी संभालें। बाढ़ से डूबे आदमपुर बैंक कॉलोनी जैसे रिहायशी कॉलोनी में जाकर हिन्दुस्तान अखबार की टीम ने यहां के रहने वाले मजबूर लोगों का दर्द जाना। रसोई से लेकर शौचालय तक ठप, दो वक्त के निवाले को तरस रहे लोग यह भी पढ़ें- भागलपुर शहर में तेजी से फैल रही बाढ़, एनएच 80 बंद; मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर भी चढ़ा पानीकॉलोनी में समस्या कॉलोनी में रहने वाले लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.