मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला गाना यूट्यब पर अपलोड करने के मामले में शनिवार को घोसी कोतवाली पुलिस टीम ने अभियुक्त उमेश बिहारी निवासी पकड़ी बुजुर्ग थाना घोसी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...