छपरा, फरवरी 5 -- फोटो- 19 गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज में मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान गड़खा, एक संवाददाता। रघुपुर स्थित धार्मिक स्थल के पास लगे झंडा-होर्डिंग व पोस्टर और चिंतामनगंज बाजार स्थित धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के बयान पर कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि रघुपुर धार्मिक स्थल के समीप झंडा-होर्डिंग और पोस्टर क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वहीं, चिंतामनगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। पहचान के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपितों की गिर...