अमरोहा, मार्च 22 -- शनिवार को ईद उल फितर के मुबारक मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा के पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी एवं जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में अमरोहा शहर में स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने आए नमाजी भाइयों पर गुलाब के फूलों की वर्षा की एवं सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश में निवर्तमान महासचिव सचिन चौधरी ने शहर विधायक महबूब अली, मुस्लिम कमेटी के सदर जनाब इकबाल अहमद खां, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता खुर्शीद अनवर, कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, जिला महासचिव राजकुमार अरुण, शाह...