सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश
गंगापार, अगस्त 2 -- जेआरडी टाटा की जयंती पर प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, बारा (पीपीजीसीएल) में शनिवार को 'द जेईएच वे' का आयोजन हुआ। यहां नैतिक नेतृत्व, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। जेआरडी टाटा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कर्मचारियों एवं बिजनेस एसोसिएट्स ने टाटा आचार संहिता के पालन का संकल्प लिया। उत्कृष्ट नैतिक आचरण के लिए 'एथिकल हीरोज़' को सम्मानित किया गया। इस दौरान एथिक्स क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'शक्ति सृजन' प्रदर्शनी रही, जिसमें महिला कर्मचारियों ने मंडला, मधुबनी, गोंड, लिप्पन, कलमकारी एवं अन्य हस्तनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी को उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।मुख्य अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.