सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा वाईएमसीए
गया, जून 6 -- यंग मेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन (वाईएमसीए) का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर इसके प्रशासनिक कार्यालय में संस्थापक सर जॉर्ज विलियम्स पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वाईएमसीए की प्रेरणादायक यात्रा पर प्रकाश डाला। व्याख्यान में विश्व समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदानों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गया में वाईएमसीए शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसकी प्रमुख गतिविधियों में परामर्श एवं अध्ययन केंद्र, युवा नेतृत्व कार्यक्रम, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्लब, वंचित बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा केंद्र, परिवार, पर्यटन क्लब, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, अंतरधार्मिक संवाद कार्यक्रम व सामुदायिक सेवा गतिविधियां शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.