पाकुड़, जून 24 -- पाकुड़ प्रतिनिधि। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक का उद्देश्य समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। विभिन्न पेंशन योजनाओं के शेष 89 लाभुकों का मोबाइल नंबर सीडिंग कार्य अविलंब पूरा करने को कहा गया। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 4,997 लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 31 जुलाई 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को वि...