कटिहार, मई 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को समय पर पेंशन राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केवाईसी और बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लाभुकों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष लाभुकों का सत्यापन भी अभियान मोड में कराया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत सबसे अधिक लाभुक जुड़े हुए हैं। योजना में कुल 1,59,633 लाभुकों में से 1,18,966 लाभुकों का बायोमेट्रिक सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वहीं शेष लाभुकों का सत्यापन भी लगातार जारी है。

पेंशन सत्यापन की स्थिति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 91,924 लाभुकों में से 55,275 लाभुकों का बा...