हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 2 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर हाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के खाते में प्रत्येक माह की 10 तारीख को राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने दो टूक कहा है कि पेंशन राशि के भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोक सेवक आवास में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की और कई निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जानेवाली सेवाओं की तकनीक के माध्यम से गहन निगरानी की जाये। आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं/सहायिकाओं तथा शत प्रतिशत लक्षित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र जितना अच्छा बनेगा, बच्चों का विकास उतना ही अच्छा होगा। विभाग में रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने ...