कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा सभी छह तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा l समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने इससे सम्बन्धित पत्र सभी जिलाधिकारियों को जारी किया है l बताते चलें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निःशक्तता पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिहार निःशक्तता पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन का आवेदन आरटीपीएस काउन्टर के आलावा एएसपी एमआईएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन का आवेदन लिया जा रहा है l पात्रता अनुरूप आवेदन के साथ बैंक खाता. आवासीय, आय. आयु प्रमाणपत्र संलग्न करना होता है l अब इसके साथ आधार संख्या भी देना अनिवार्य होगा l बिना आधार के आवेदन को स्वीकार नहीं कि...