सामाजिक सरोकार से भी जुड़ा 'मिडविकेट स्टोरीज'
रांची, मई 29 -- रांची, संवाददाता। पटना के युवा उद्यमी निशांत दयाल और सह-संस्थापक जया प्रसाद ने मुंबई के एक होटल में 'मिडविकेट स्टोरीज' क्रिकेट स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। उद्देश्य दुनिया तक क्रिकेटरों के संघर्ष, दोस्ती, ड्रेसिंग रूम के अनुभव और खेल के भावनात्मक पहलुओं को पहुंचाना है। अब तक सात शहरों, चार देशों और तीन महाद्वीपों में एलन बॉर्डर, विव रिचर्ड्स, इयान बॉथम और हरभजन सिंह जैसे 11 दिग्गज खिलाड़ियों के साथ इसके विशेष एपिसोड फिल्माए जा चुके हैं। निशांत ने बताया कि यह शो खेल की भावनात्मक विरासत को सहेजने का प्रयास है। इस मंच के माध्यम से सामाजिक सरोकार निभाते हुए डॉ. दयाल फाउंडेशन हर संस्करण के बाद दो जरूरतमंद बच्चों की हार्ट सर्जरी में सहयोग करेगा। यह भी पढ़ें- क्या अब बिहार से निकलते रहेंगे धोनी-सूर्यवंशी जैसे क्रिकेटर
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.