बिजनौर, अप्रैल 17 -- नहटौर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोगों को समानता का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता राष्ट्र और हिंदुत्व के लिए जरूरी है, क्योंकि अनेक ताकते हमें तोड़ने में लगी हुई हैं। उन्होंने बाबा साहेब के संघर्ष करो व शिक्षा प्राप्त करने के संदेश को जीवन में धारण करने का आह्वान किया। गुरुवार को प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल नहटौर के श्याम नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सहित दलित महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य भाजपा ने किया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर के सपनों को मोदी कर रहे साकार दलितों के सामाजिक आर्थिक उत्थान एवं पिछड़ेपन को दूर करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ...