मधुबनी, अगस्त 27 -- मधुबनी। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय सभागार में कलश वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास की जन्मस्थली गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पावन माटी का कलश मंडल अध्यक्षों को सौंपा गया। इसदौरान, जन्मस्थली की पावन माटी घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि पावन माटी घर-घर पहुंचाकर संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। राज्यसभा सांसद डा. धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि संत रविदास ने करुणा, समानता और मानवता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शिरोमणि की जन्मस्थली से लाई मिट्टी को मठ-मंदिरों में घुमाया भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद...