प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- सांगीपुर इलाके के पूरे शिवगुलाम देऊम पूरब गांव में गुरुवार की शाम होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र 'सेनानी' ने कहा कि होली का पर्व हमारी सामाजिक समरसता, एकता और आपसी सद्भावना को मजबूती प्रदान करता है। आरएसएस के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि होली धर्म, न्याय और हमारी संस्कृति को जीवन्त रखने का मार्ग प्रशस्त करती है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राणा सूबेदार सिंह 'चौहान' ने कहा कि ऐसे आयोजन से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। संचालन साहित्यकार अंजनी 'अमोघ' ने किया। समारोह में भागवताचार्य पं. रामशिरोमणि पांडेय, विनय शुक्ल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र,आचार्य बृजबिहारी मिश्र, धनंजय मिश्र, रामकृष्ण नगरहा, प्रशांत मिश्र, उत्कर्ष मिश्र, शंभूनाथ मिश्र, कमलराज मिश्र, बद्रीप्रस...