शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर द्वारा सामाजिक समरसता होली रंगोत्सव का भव्य आयोजन माता सती देवी मंदिर विसरात पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता ने किया, जबकि अध्यक्षता महानगर समरसता प्रमुख सुरेश राठौर ने संभाली। मुख्य वक्ता अश्नील सिंह विभाग मंत्री, विश्व हिंदू परिषद ने युवाओं को प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर सामाजिक समरसता के भाव से होली की शुभकामनाएं दीं। मंच पर प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अंकित मिश्रा 'सम्राट', महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रमेश कोरी सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...