दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा। मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के संरक्षक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मां श्यामा मंदिर मिथिला ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग से मां श्यामा महोत्सव के आयोजन को स्वीकृति प्रदान की गई है और अब यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से होगा। यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता का भी उत्सव है। ये बातें उन्होंने शनिवार को श्यामा मंदिर परिसर में आयोजित राजकीय मां श्यामा महोत्सव के पहले दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही। मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के सचिव सह डीएम कौशल कुमार ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का व...