गोपालगंज, जनवरी 16 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सम्मेलन का किया गया आयोजन संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए पंच परिवर्तन का किया गया आह्वान हथुआ,एक संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सिंगहा मण्डल का हिन्दू सम्मेलन सिंगहा टोला बगही के दुर्गा मन्दिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूप में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री रंजीत मिश्र ने हिन्दुओं को वर्तमान लव जिहाद,धर्मान्तरण,भूमि जिहाद आदि से सावधान रहने की सलाह दी। निरंकारी मिशन के प्रचारक संजय सुमन ने भगवान राम और भरत के प्रेम का उल्लेख करते हुए सभी को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख सुशान्त शुक्ला ने संघ के स्थापना क...