बोकारो, मार्च 6 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में फूलों की होली मनाई गई। विद्यालय के अश्वघोष कला क्षेत्र में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया। प्राचार्य, उपप्राचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिकाओं सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर होली के आनंद में एक नए रंग का रस घोल दिया। समूह व एकल गान में उन्होंने आज बिरज में होली रे रसिया, होली खेले रघुवीरा, कन्हैया घर चलू गुइयां आज खेले होली, होली कनक भवन में खेलत सिया रघुवीर जैसे पारंपरिक व फिल्मी गीतों की सुरीली छटा बिखेरी। मौके पर प्राचार्य डॉ गंगवार, वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण, उपप्राचार्या शालिनी शर्मा, प्रधानाध्यापिका डॉ. सरिता गंगवार, सुनीता भारद्वाज, ममता त्रिपाठी, अनिंदिता भद्रा व प्रीति सिन्हा, प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.