प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता, संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के खरहर एवं पूरनपुर पटखान में पहुंची कलश वंदन यात्रा में पूर्व विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा सम्मिलित हुए। उन्होंने संत रविदास को नमन करते हुए उनके बताए सामाजिक समरसता, समानता एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान उनके विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सहप्रभारी अशोक सरोज, अनिल, अंगद मौर्य, पुष्पा सरोज, प्रमोद शर्मा, उमेश तिवारी, गणेश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: संत रविदास की जयंती पर कलश यात्रा व समरसता संकल्प अभियान

हिंदी ...