अररिया, अप्रैल 26 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नीलम धड़कन राम कांटा परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सामाजिक सद्भावना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता संजीव पासवान ने की। कार्यक्रम में विभिन्न जाति और वर्ग के लोगों ने सामाजिक समरसता और आपसी एकता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत संघ संचालक सचिदानंद मेहता ने कहा कि संघ में कर्म को प्रधानता दी जाती है, जाति-पांति या ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है। सभी का समान सम्मान ही संगठन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकजुटता से ही संभव है और विखराव से छोटे कार्य भी कठिन हो जाते हैं। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक भाईचारे और सहयोग की भावना को सशक्त करने पर बल दिया। अंत में सभी ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.