सामाजिक सद्भाव बैठक में एकजुटता पर जोर
कानपुर, मई 31 -- कानपुर। साकेत नगर स्थित गहोई भवन में रविवार को सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। राधेश्याम ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र के विकास का आधार है। साथ ही देशहित में सभी वर्गों की एकजुटता होना बहुत जरूरी है। वहीं प्रबल प्रताप सिंह ने भारतीय संस्कृति की मजबूती पर प्रकाश डाला। इस दौरान अमित पांडेय, प्रशांत मिश्रा, आरके मिश्रा, अक्षय तिवारी, उत्तम यादव, रोशनलाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.