कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिकवन का पूरा गांव में एक सामाजिक संस्था के प्रदेश महासचिव पर रंजिशन प्राणघातक हमला किया गया। हमलावरों ने उनकी स्कार्पियो तोड़ डाली। आरोप है कि जेब में रहे पांच हजार रुपये भी लूट लिए। मामले की शिकायत पर हत्या के प्रयास व एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चिकवन का पूरा गांव की आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उनके पति राकेश कुमार दिवाकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट संस्था के प्रदेश महासचिव हैं। 10 फरवरी की रात वह अपनी स्कार्पियो लेकर मूरतगंज स्थित कार्यालय से घर लौट रहे थे। गांव के समीप कशिया रोड पर पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उनको रोक लिया। लाठी-डंडों से हमला कर स्कार्पियो तोड़ दी। इसके बाद पीड़िता के...