पलामू, नवम्बर 24 -- मेदिनीनगर। इप्टा की पलामू यूनिट ने सोमवार को सांस्कृतिक पाठशाला की 88वीं कड़ी में सामाजिक संरचना एवं साझी विरासत के प्रतीक विषय पर परिचर्चा किया। इसमें कहा गया कि मनुष्यों की बसावट से बहुत पहले यह धरती केवल घने वनों से आच्छादित थी। मनुष्य के विकास के साथ वह अपनी आवश्यकताओं के अनुसार वनों को काटा, संवारा और व्यवस्थित किया। समाज ने व्यक्ति को जो शिक्षा और संस्कार दिए, वे इसी प्रक्रिया से विकसित हुए। अध्यक्षता प्रो. केडी ओझा और शिव शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। विषय प्रवेश प्रेम प्रकाश ने कराया। इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह, गोविंद प्रसाद, कुलदीप राम अजीत कुमार ठाकुर, फिरोज अहमद, सतपाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...