दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा। दलित शोषण मुक्ति मंच, भीम आर्मी एवं दलित चेतना मंच की ओर से संयुक्त रूप से बुधवार को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष पतोर के बिंदेश्वर राम हत्याकांड, हरिनगर मिर्जापुर देकुली, पतोर थाना के उघरा दलित उत्पीड़न कांड तथा कौआही दलित बस्ती पर फायरिंग की घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को ले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दाैरान दलितों की सुरक्षा, दलित उत्पीड़न से संबंधित मामलों में सरकारी सहायता की लंबित राशि के भुगतान, अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास एवं अंबेडकर आवासीय विद्यालय की दयनीय स्थिति में सुधार तथा यूजीसी नियम लागू करने की भी मांग की गयी। धरना स्थल पर दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष रामप्रीत राम की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिन...