रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के यूजीसी मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में शनिवार को विनोबा भावे विवि, हजारीबाग के हिन्दी के प्राध्यापक डॉ मिथलेश कुमार सिंह का व्याख्यान हुआ। उन्होंने सामाजिक शोध में नैतिकता विषय पर चर्चा की और शोध के विभिन्न स्तरों पर नैतिकता बनाए रखने पर जोर दिया। संचालन पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ रीता कुमारी ने किया। रिफ्रेशर कोर्स में 10 राज्यों से 50 शिक्षक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...