बुलंदशहर, मार्च 7 -- जिले में 27 केंद्रों पर सीबीएसई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रहीं हैं। केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा और बोर्ड की सख्त गाइडलाइन के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल के महत्वपूर्ण विषय सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में जिले भर में 98 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया है। जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अफसर पूरी तरह सतर्क है। शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस मुख्य विषय के लिए केंद्रों पर कुल 11,363 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर सघन तलाशी ली गई। इसमें 11,265 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 98 छात्र किन्हीं कारणों से परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के ...