चंदौली, मार्च 18 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को कक्षा दो से लेकर आठवीं तक की परीक्षा हुई। इसमें पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की सामाजिक विषय की परीक्षा कराई गई। जबकि दूसरी पाली में कक्षा दो से आठवीं तक के बच्चे अंग्रेजी विषय की परीक्षा में शामिल हुए। वार्षिक परीक्षा के लिए इस बार जिले में कुल 1194 विद्यालयों में पंजीकृत लगभग एक लाख 90 हजार बच्चे शामिल हो रहे हैं। बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि जिले के परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पारदर्शिता के साथ वार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...