हल्द्वानी, मई 7 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। क्षेत्रीय सेवा निदेशालय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। विवि मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार और दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा की प्रभावी पहुंच को लेकर मंथन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा एवं कुलपति प्रो.नवीन चन्द्र लोहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि यह कार्यशाला प्रदेश के सामाजिक एवं शैक्षिक विकास की दिशा में बड़ा कदम है। डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की। कुलपति प्रो. लोहनी ने विवि की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि इग्नू के बाद देश के राज्य मुक...