दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। शोध की संस्कृति सामाजिक उन्नयन एवं बौद्धिक विकास के लिए अति आवश्यक है। मिल्लत कॉलेज और एमकेएस कॉलेज, चंदौना के आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति एवं आइजीआइएमएस, पटना के निदेशक प्रो. बिंदे कुमार ने उक्त बातें कही। यूजर अवेयरनेस ऑन इनफ्लीबनेट एंड इंडियन रिसर्च इनफॉर्मेशन नेटवर्क सिस्टम (आईआरआईएनएस) सर्विसेज विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रो. बिंदे ने अपने संबोधन में शोध प्रक्रिया एवं शोध की विभिन्न प्रविधियों की विस्तृत व्याख्या की। लनामिवि के प्रभारी कुलपति सह डीन प्रो. शाहिद हसन ने कहा कि वर्तमान शोध परिदृश्य में इनफ्लीबनेट एंड आईआरआईएनएस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुलसचि...