लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सामाजिक बुराइयों के प्रति कस्तूरबा की बालिकाएं स्कूली बच्चियों को जागरूक करेंगी। इसके लिए आगामी गर्मी की छुट्टियों में नुक्कड़ नाटक कर लड़कियों को प्रेरक संदेश भी देंगी। इसमें दहेज, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के बारे में भी रोचक तरीके से बच्चियों को जानकारी देंगी। इस पहल के पीछे बालिकाओं में टीम वर्क, संवाद कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना ही बेसिक शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य है। यह भी है कि बालिकाएं भविष्य में समाज और राष्ट्र की नेतृत्वकारी भूमिका निभाकर विकास की नई राहें खोलेंगी। नुक्कड़ नाटकों के लिए प्रदेश के सभी 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अभी से बालिकाओं का चयन कर उन्हें वार्षिक परीक्षाओं के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों कगे दौरान प्रदेशभ...