अमरोहा, अक्टूबर 2 -- आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। संघ पदाधिकारी सामाजिक पैठ बढ़ाने के लिए लोगों से घर-घर संपर्क करेंगे। पूरे नवंबर माह में गृह संपर्क अभियान के जरिए संगठन को मजबूत कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की उपलब्धियों का जिक्र कर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सह जिला कार्यवाह नरेंद्र ने बताया कि पांच अक्तूबर तक जिलेभर में पथ संचलन किया जाएगा। इसके बाद अगले नवंबर माह में पूरे महीने गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़कर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। इसके बाद जिलेभर में 74 जगहों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजि...