सासाराम, जुलाई 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस रविवार को जिला मुख्यालय एक निजी हॉल में सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांति सिंह, जिला प्रभारी व पूर्व विधायक भीम सिंह, पूर्व मंत्री अनिता देवी, पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल, विधान परिषद सदस्य अशोक पांडेय, दिनारा के पूर्व राजद प्रत्याशी व युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में सासाराम के पूर्व राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह, डेहरी के पूर्व प्रत्याशी गुड्डू चंद्रवंशी सहित जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राजद का 30वां स्था...