सामाजिक न्याय व समानता के प्रहरी रहे डॉ. लोहिया
गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। समाजवादी चिंतक, विचारक व स्वतन्त्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती सोमवार को सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया सामाजिक न्याय, समानता और सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी रहे। उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका विचार और उनकी क्रांतिकारी सोच आज भी हमें अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है। इस दौरान महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.