हल्द्वानी, फरवरी 23 -- फोटो ::: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। प्रख्यात समाज सुधारक एवं पर्वतीय अंबेडकर के रूप में विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने 'सामाजिक न्याय दिवस' मनाया। सोमवार को स्वराज आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत टम्टा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि टम्टा ने पहाड़ में सामाजिक चेतना जगाकर समानता की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय संविधान की आत्मा है और इसे व्यवहार में उतारना सबकी जिम्मेदारी है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने शिक्षा को परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यह दिवस केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.