सामाजिक न्याय के साथ सर्वसमाज को जोड़ना कांग्रेस का लक्ष्य: मुकेश प्रसाद
रिषिकेष, अगस्त 17 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बैठक में परवादून कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद का स्वागत किया। माजरीग्रांट वार्ड नंबर स्थित संत शिरोमणि रविदास महाराज मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। अनुसूचित समाज के अधिकारों और सम्मान के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.