धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद। प्रगतिशील बुद्धिजीवी मंच की बैठक रविवार को एसीएसटी कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर महतो ने की। उन्होंने कहा कि शोषण मुक्त समाज का निर्माण घर से शुरू होना चाहिए और धार्मिक अंधविश्वास से भी मुक्ति जरूरी है। मुख्य वक्ता भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने मंच के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच आंबेडकर, महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा, लोहिया और भगत सिंह जैसे विचारकों के सिद्धांतों को मानने वाले लोगों को जोड़ता है और लोकतांत्रिक मूल्यों, समता एवं विश्वशांति के पक्ष में है। आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर डॉ केपी अजीत ने कहा कि वामपंथी, लोहियावादी और अंबेडकरवादी विचारधाराओं को जोड़ना मंच का प्रमुख लक्ष्य है। समाजसेवी गिरिजेश्वर, अधिवक्ता विक्रम प्रसाद यादव और समाजसेवी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.