सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। समाजवादी चिंतक बीपी मंडल के विचारों और संघर्षों की दूसरी कोई मिसाल नहीं। वह सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने अपने जीवन में उन वर्गों की आवाज़ को मजबूती दी जिन्हें लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक अवसरों से वंचित रखा गया। उनका संघर्ष आज भी लोगों को याद है। ये बातें सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव व महासचिव कमरुज्जमा खान ने मंगलवार को सपा कार्यालय पर मनाई गई बीपी मंडल की जयंती में कहीं।उन्होंने कहा कि बीपी मंडल ने सामाजिक बराबरी, शिक्षा, सम्मान और अवसरों की समानता के लिए के लिए जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे बीपी मंडल : जिलाध्यक्ष मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं पिछड़े, दलित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर...