सामाजिक न्याय और समान अवसर की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे: डॉ. सुनील
वाराणसी, अगस्त 23 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। कनेरी, (मोहनसराय) स्थित जनसम्पर्क कार्यालय पर रविवार को अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की स्मृति में दूसरी आजादी के रूप में क्रांति दिवस मनाया गया। रोहनिया विधायक सुनील पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पटेल और आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से डॉ. सोनेलाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचितों-पिछड़ों के अधिकारों की जिस लड़ाई की नींव डॉ. सोनेलाल पटेल ने रखी थी, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। डॉ. महेंद्र सिंह पटेल और डॉ. नरेंद्र पटेल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, गोविंद पटेल समेत सहित पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ता रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.