जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। राजकीय मध्य विद्यालय मांदिल के प्रांगण में बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने की। उक्त मौके पर समस्त विद्यालय परिवार ने प्रांगण में स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सादर नमन किया। लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब के दिए हुए तीन मूल मंत्र- शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, रानी अर्पणा, शीला कुमारी, सरिता कुमारी, सुनीता कुमारी, सतीश सुंदरपुरी, विभा वर्मा, श्याम कुमार, गंगा पासवान, कंजीत मांझी आदि शामिल थे। फोटो- 06 दिसंबर जेहाना- 19 कैप्शन- मांदिल मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.