खगडि़या, अप्रैल 16 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी हरदासचक संसारपुर चौक स्थित अंबेडकर चौक पर मंगलवार की रात्रि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि बाबा साहेब की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समता और मानवीय गरिमा के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने अभिभावकों से बेटा-बेटी को समान शिक्षा देने, समाज में एकता एवं भाईचारा बनाए रखने तथा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों के कारण ही आज वंचित समाज आगे बढ़ पा रहा है। यह भी पढ़ें- जयंती पर बाबा साहेब को किया याद स्वयं को महादलित समाज की बेटी बताते हुए उन्होंने इसे बाबा साहेब की देन बताया। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.