पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में स्वैच्छिक रक्तदान आंदोलन पिछले कुछ वर्षों में कमजोर पड़ा है, जिसका असर जिले के सरकारी और निजी ब्लड बैंकों पर बढ़ते दबाव के रूप में दिखाई दे रहा है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) स्थित सरकारी ब्लड बैंक में प्रतिदिन रक्त की मांग बढ़ रही है, लेकिन स्वैच्छिक रक्तदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम होने से अक्सर मरीजों के परिजनों को रक्त की व्यवस्था के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ वर्ष पहले तक पलामू में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन और युवा क्लब नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करते थे। कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाते थे, जिससे बड़ी संख्या में युवा रक्तदाता तैयार होते थे। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में रक्त संकट से ...