बगहा, मई 29 -- सिकटा। सामाजिक व प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद दहेज के कारण टूटी शादी अब हो गई है। मामला कंगली थाने के सुगहांभवानीपुर गांव का है। रामगढ़वा थाना के अहिरवलिया गांव निवासी मदन यादव अपने पुत्र रूना कुमार की बारात लेकर कंगली थाने के सुगहांभवानीपुर गांव स्थित गरभू यादव के दरवाजे पहुंचे।गांव में बैंड-बाजे और रोशनी के बीच बारात का भव्य स्वागत हुआ।द्वारपूजा और कन्या निरीक्षण के बाद वर रूना कुमार ने वधू रीना कुमारी की मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लिए और विवाह की रस्म पूरी की। पूर्व में यह शादी 5 मई को तय थी, लेकिन दहेज में 50 हजार रुपये के कारण नही हुई थी। यह भी पढ़ें- सामाजिक दबाव के बाद हुई शादी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...