कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीबीएस कॉलेज में गुरुवार को समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से 'सामाजिक विज्ञान में भारतीय ज्ञान परंपरा' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. जयशंकर पांडेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान सामाजिक जीवन और सामाजिक विज्ञानों को नई दिशा देने वाली समृद्ध बौद्धिक विरासत है। उन्होंने भारतीय चिंतन, संस्कृति और ज्ञान की विविध धाराओं का उल्लेख किया और छात्रों से इसके गहन अध्ययन का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे अकादमिक आयोजन छात्रों को पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर भारतीय संस्कृति, दर्शन और ज्ञान परंपरा की व्यापक समझ प्रदान करते हैं। इससे उनके बौद्धि...