मिर्जापुर, जून 15 -- मिर्जापुर। अदलहाट क्षेत्र के कोलना गांव में रविवार को भाजपा जनकल्याण मंच महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने उनका माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूजा सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक बनाना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्हें घरेलू जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा...