कोडरमा, मई 21 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। कोडरमा पुलिस द्वारा मंगलवार को चंदवारा स्थित आरएमएम 2 हाई स्कूल में "संवाद कार्यक्रम" के तहत विशेष जागरुकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना था।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और किसी भी समस्या या शिकायत को वे बिना डर के पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। यह...