मुंगेर, मई 30 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। राष्ट्र सेवा दल मुंगेर एवं दिशा विहार मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत सरकार भवन गंगटा परिसर में आयोजित चार दिवसीय आवासीय युवा प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता दिशा विहार के सचिव एवं राष्ट्र सेवा दल के राज्य कार्याध्यक्ष अभय कुमार अकेला ने की। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का विकास करते हैं। मौके पर अधिवक्ता विजय कुमार चौरसिया आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चार दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर संपन्न यह भी पढ़ें- जिला नियोजनालय में लगा रोजगार शिविर, सात युवाओं का चयन यह भी...