देहरादून, जुलाई 11 -- नई टिहरी। अन्नपूर्णा फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट चंबा स्थित में विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें लगातार बढ़ती जनसंख्या में लोगों ने चिंता जताते हुए इसे देश विकास में बाधक बताया है। इस ओर सामाजिक जागरूकता लाकर लोगों से छोटा परिवार के लाभ बताने होंगे। शनिवार को चंबा में आयोजित सेमिनार के मुख्य वक्ता शिक्षाविद् सोमवारी लाल सकलानी ने बढ़ती हुई जनसंख्या, कारण और समाधान पर चर्चा की। उन्होंने माल्थस के सिद्धांत का जिक्र करते हुए कहा कि यदि जनसंख्या को नियंत्रित न किया जाए तो हर 25 वर्ष बाद जनसंख्या दोगनी हो जाती है। कहा कि जनसंख्या अंक गणितीय नहीं बल्कि ज्यामितीय श्रेणी से बढ़ती है। यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता रैली का आयोजन अनियंत्रित जनसंख्या दर,घनत्व,असमान वितरण,संकट ...