महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस जिला कार्यालय पर कांशीराम की जयंती सामाजिक चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष/अनुसूचित विभाग के पूर्व अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पंजाब के रोपड़ जिले में 1934 में पैदा हुए मान्यवर काशीराम आज पूरे भारत में सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत के रूप में जाने जा रहे हैं। हमें उनके बनाए हुए रास्ते पर चलकर समाज में परिवर्तन लाना है, जिसमें सभी वर्गों को बराबर की भागीदारी मिल सके।अध्यक्षता नगर पालिका परिषद महराजगंज के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि और अनुसूचित प्रदेश सचिव चंद्रजीत भारती ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जिला अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने समाज में भाईचारा और बंधुत्व के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.