सामाजिक चिंतक डॉ. रामविलास भारती को दी श्रद्धांजलि, सर्वसमाज ने किया नमन
मऊ, अक्टूबर 4 -- मऊ, संवाददाता। भीटी स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास रविवार को नवजागरण अंबेडकर समिति की ओर से शोकसभा आयोजित कर डॉ. रामविलास भारती को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रामविलास भारती सामाजिक चिंतक और अंबेडकरवादी विचारक के रूप में लंबे समय तक समाज को दिशा देते रहे। गोल्ड मेडलिस्ट एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत डॉ. भारती ने सामाजिक सरोकारों और वंचित वर्गों के हितों को लेकर लगातार आवाज उठाई। उनके निधन को सामाजिक आंदोलन के लिए बड़ी क्षति बताया गया। समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि डॉ. भारती का व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने सामाजिक चेतना और अंबेडकरवादी विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जैसा चिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता मिलना कठिन है। शोकसभा में संस्थापक आदित्य कुमार, हरिहर राव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.