हजारीबाग, दिसम्बर 18 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से सामाजिक कुरीति निवारण योजना, राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं, बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति से संबंधित अनुमंडल स्तरीय (सदर अनुमंडल) एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला 20 दिसम्बर 2025 को सुबह 10:00 बजे से नगर भवन, हजारीबाग में आयोजित होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए संचालित राज्य योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रसार करना है, ताकि संबंधित हितधारक इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सकें। प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा प्रतिभागियों के साथ...